शहर के व्यस्ततम टीपी नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शराब दुकान के समीप 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।
घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया।
मृतक की शिनाख्त दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास निवासी सुग्रीव रजवार के रूप में की गई है।