ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा: टीपी नगर में शराब दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गैरेज मैकेनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

कोरबा। शहर के व्यस्ततम टीपी नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शराब दुकान के समीप 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक की शिनाख्त दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास निवासी सुग्रीव रजवार के रूप में की गई है। परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुग्रीव रजवार पेशे से गैरेज मैकेनिक था और इसी काम से अपने परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सीएसईबी चौकी पुलिस ने संभाला मोर्चा - मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच - मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान हैं या मौत किसी अन्य कारण से हुई है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

विषय
रविशंकर
रविशंकर
रिपोर्टर · City News 24
कोरबा पत्रकार छ.ग.6267268887
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें