इसके लिए आवश्यक है कि निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ भूमि, अधोसंरचना एवं अन्य आवश्यक अनुमतियों से संबंधित प्रक्रियाओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए।
संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।
औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश के नए अवसर सृजित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं का विस्तार करना बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।