भोपाल । औद्योगिक विकास की बाधाओं का प्राथमिकता से करें निराकरण संभागायुक्त के निर्देश

भोपाल संभाग में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने तथा औद्योगिक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संभागायुक्त शर्मा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक भोपाल रीजन विशाल चौहान एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर भोपाल संभाग के औद्योगिक विकास से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सीहोर एवं राजगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की प्रक्रिया में आ रही समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों की समीक्षा करते हुए संबंधित कलेक्टरों को निर्देशित किया कि सभी बाधाओं का चिन्हांकन कर उनका शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने तथा औद्योगिक विकास से संबंधित प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यक है कि निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ भूमि, अधोसंरचना एवं अन्य आवश्यक अनुमतियों से संबंधित प्रक्रियाओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश के नए अवसर सृजित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं का विस्तार करना बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।

डीएम व एसपी ने छठ पूजा के दृष्टिगत राजघाट एवं शहीद स्मारक सई नदी घाटों का किया निरीक्षण

भोपाल । मुख्य सचिव ने कर्मचारी कल्याण विषयों पर बैठक कर प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए







