तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का आंदोलन, सरकार विरोधी नारों पर पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी; छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संपा।
चंबल नदी के पानी पर किसानों का अधिकार सुनिश्चित करने और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नागदा क्षेत्र में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।
ग्राम पिपलोदा बागला के समीप चंबल नदी पर बने बांध के पास किसानों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।