स्नानार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
शरायबरेली में 13 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तहसील डलमऊ स्थित गंगा घाटों एवं मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने 23, 24 एवं 25 नवम्बर, 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले एवं मुख्य स्नान पर्व की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।