रायबरेली में डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर किया घाटों का स्थलीय निरीक्षण
स्नानार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शरायबरेली में 13 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने तहसील डलमऊ स्थित गंगा घाटों एवं मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने 23, 24 एवं 25 नवम्बर, 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले एवं मुख्य स्नान पर्व की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला जनपद का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला एवं स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण करने को कहा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र एवं घाटों पर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां भी किसी प्रकार की कमी हो, उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

राजस्व व पुलिस टीम ने सार्वजनिक चक रोड को कराया कब्जा मुक्त

भोपाल । औद्योगिक विकास की बाधाओं का प्राथमिकता से करें निराकरण संभागायुक्त के निर्देश







