हरदोई : धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने निगरानी समितियों और सचल दलों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि पराली जलाने की घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।