ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, लेखपाल होंगे जिम्मेदार

हरदोई : धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने निगरानी समितियों और सचल दलों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पराली जलाने की घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत जनपद एवं तहसील स्तर पर निगरानी समितियां और सचल दल गठित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में इस समिति में पुलिस, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हैं। सदर, बिलग्राम, सण्डीला, शाहाबाद और सवायजपुर तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में सचल दल कार्यरत हैं जो पराली जलाने पर नजर रखेंगे।
संबंधित ख़बरें

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में
ब्रेकिंग न्यूज़·3






