थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कान्हा नगला में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर 50 वर्षीय महिला और 8 वर्षीय बच्चे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए।
एक ही घर में दो शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।