बदायूं :कान्हा नगला में दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कान्हा नगला में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर 50 वर्षीय महिला और 8 वर्षीय बच्चे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। एक ही घर में दो शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा दोनों शवों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल महिला और बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







