लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
कटघोरा के चर्चित मुरली होटल में नाश्ते के दौरान सांभर में इल्ली (कीड़ा) मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने होटल को सील कर दिया है।
आगामी आदेश तक होटल के संचालन और किसी भी तरह के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।