कटघोरा में सेहत से खिलवाड़: ~सांभर में इल्ली मिलने पर चर्चित 'मुरली होटल' सील, शारदा स्वीट्स पर भी गिरी गाज

कोरबा/कटघोरा। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कटघोरा के चर्चित मुरली होटल में नाश्ते के दौरान सांभर में इल्ली (कीड़ा) मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने होटल को सील कर दिया है। आगामी आदेश तक होटल के संचालन और किसी भी तरह के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया और खबरों के बाद हरकत में आया विभाग मुरली होटल में नाश्ता कर रहे एक ग्राहक की प्लेट में परोसे गए सांभर में इल्ली निकली थी। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और होटल का औचक निरीक्षण किया। जांच में मिलीं गंभीर खामियां:
- गंदगी का अंबार: निरीक्षण के दौरान होटल की रसोई और आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बेहद लचर पाई गई।
- FSSAI नियमों की अनदेखी: होटल में खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन हो रहा था।
- सैंपल जांच के लिए भेजे: टीम ने मौके पर मौजूद सांभर का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि जांच में अनियमितता और गंदगी की पुष्टि होने के बाद होटल को बंद करने का नोटिस देकर सील कर दिया गया। इसी अभियान के दौरान टीम ने कटघोरा स्थित शारदा स्वीट्स में भी दबिश दी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से स्थानीय होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है

भोपाल । अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन पुलिस और अन्य विभागों के प्रयासों से प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई

भोपाल । प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण पहल







