नाग पंचमी के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता हाथों में दूध की बोतलें लेकर नगर परिषद पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नगर परिषद को प्रतीकात्मक रूप से दूध भेंट किया।
कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से दूषित पेयजल, जल वितरण में अनियमितता, जर्जर सड़कों, गंदगी-कचरे, आवारा पशुओं, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और अधूरे विकास कार्यों सहित नौ प्रमुख समस्याओं को उठाया।