ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

नाग पंचमी पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, दूध भेंट कर नगर की समस्याओं पर उठाए सवाल

नाग पंचमी पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, दूध भेंट कर नगर की समस्याओं पर उठाए सवाल
नाग पंचमी पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, दूध भेंट कर नगर की समस्याओं पर उठाए सवाल — राजनीति | City News 24

कन्नौद। नाग पंचमी के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में दूध की बोतलें लेकर नगर परिषद पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नगर परिषद को प्रतीकात्मक रूप से दूध भेंट किया।

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से दूषित पेयजल, जल वितरण में अनियमितता, जर्जर सड़कों, गंदगी-कचरे, आवारा पशुओं, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और अधूरे विकास कार्यों सहित नौ प्रमुख समस्याओं को उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नर्मदा पाइपलाइन का काम पूरा होने के बावजूद नगर में नियमित जलप्रदाय शुरू नहीं हो सका है। वहीं कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत का काम भी अधूरा पड़ा है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील वर्मा ने अपने संबोधन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये मुद्दे किसी एक राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, बल्कि सीधे आम नागरिकों के जीवन से जुड़े हैं। दूषित पेयजल और सफाई जैसी समस्याओं को लेकर लोगों में चिंता है, इसलिए नाग पंचमी के दिन दूध भेंट कर नगर परिषद का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

संतोष जाट बोले—चुनावी मुद्दा बनाकर उठा रही कांग्रेस

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष जाट ने कांग्रेस के आरोपों को चुनावी मुद्दा करार दिया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इन समस्याओं को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। नर्मदा जलप्रदाय में आ रही दिक्कत को लेकर उन्होंने बताया कि मोटर पंप का एक पार्ट खराब होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। आवश्यक पार्ट गुजरात से मंगाया जाएगा, जिसके बाद जलप्रदाय व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर में शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क, साफ-सफाई, आवारा पशुओं की समस्या और अधूरे विकास कार्यों जैसी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वह जनता की आवाज उठाती रहेगी।

अब कांग्रेस के आरोपों और नगर परिषद के जवाब के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नगरवासियों को इन मूलभूत समस्याओं से वास्तविक राहत आखिर कब मिलेगी।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें