जनगणना-2027 के तहत स्वगणना के प्रति जनजागरूकता का संदेश लेकर निकली भव्य बाइक रैली
इस जागरूकता रैली में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली के माध्यम से जनसामान्य को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के महत्व एवं इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक सहभागिता का संदेश दिया गया।