उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, परेशानी अथवा शोषण की स्थिति में बिना भय के अपने अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अरेस्ट जैसे अपराधों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए।
अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश श्वेता गोयल ने बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।