हरदोई ब्लॉक कछौना की ग्राम पंचायत बर्रा घुमन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
गांव निवासी सरोजनी पत्नी स्वर्गीय सोनेलाल ने ग्राम पंचायत सचिव आक्रोश वर्मा पर आवास दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर उसे आवास के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया।