ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

हरदोई आवासके नाम पर पांच हजार रुपए मांगने का आरोप गलत फोटो लगा कर शिकायत का निस्तारण करने का दावा

हरदोई आवासके नाम पर पांच हजार रुपए मांगने का आरोप गलत फोटो लगा कर शिकायत का निस्तारण करने का दावा
हरदोई आवासके नाम पर पांच हजार रुपए मांगने का आरोप गलत फोटो लगा कर शिकायत का निस्तारण करने का दावा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

हरदोई ब्लॉक कछौना की ग्राम पंचायत बर्रा घुमन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी सरोजनी पत्नी स्वर्गीय सोनेलाल ने ग्राम पंचायत सचिव आक्रोश वर्मा पर आवास दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर उसे आवास के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया। शिकायतकर्ता सरोजनी के अनुसार वह जनगणना में दर्ज मकान संख्या 54 के एक कच्चे मकान में रहकर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा कर रही हैं। पक्के मकान की मांग को लेकर उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत के निस्तारण में उनके मकान की वास्तविक स्थिति दिखाने के बजाय जनगणना में दर्ज मकान संख्या 32 की फोटो लगाकर रिपोर्ट लगा दी गई और शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। पीड़िता ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दोबारा शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मौके पर पहुंचकर मकान संख्या 54 की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने तथा पात्रता के आधार पर आवास दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक रोहित कुमार और ग्राम पंचायत सचिव आक्रोश वर्मा की कथित मिलीभगत से गलत रिपोर्ट लगाए जाने का भी आरोप लगाया है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच में शिकायतों की कितनी सच्चाई सामने आती है।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें