भदोही बार एसोसिएशन में नवागत डीएम अनिल कुमार सिंह का भव्य स्वागत,अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित बार और बेंच के बेहतर समन्वय से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय : डीएम भदोही।
सरपतहां स्थित दी सेंट्रल बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह में नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का अधिवक्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति को भी सम्मानित कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया।