भदोही बार एसोसिएशन में नवागत डीएम अनिल कुमार सिंह का भव्य स्वागत,अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

भदोही बार एसोसिएशन में नवागत डीएम अनिल कुमार सिंह का भव्य स्वागत,अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित
बार और बेंच के बेहतर समन्वय से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय : डीएम भदोही। सरपतहां स्थित दी सेंट्रल बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह में नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का अधिवक्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति को भी सम्मानित कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बार और बेंच लोकतांत्रिक न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और सौहार्दपूर्ण संबंध होना जरूरी है। किसी भी समस्या का समाधान आपसी संवाद एवं विचार-विमर्श से किया जाना चाहिए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो और वादकारियों को समय से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि संत रविदास की पावन धरती पर कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जनपद के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। वादकारियों का हित सर्वोपरि रहेगा और पुराने वादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें बार और बेंच का आपसी तालमेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन पांडेय ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने जनहित और वादकारियों के हित में बार एसोसिएशन की ओर से सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन पांडेय, मंत्री श्यामलाल यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







