नोएडा: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सपा नेता आजम खां रिहा हो गए हैं।
उनके समर्थक जेल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद थे और उनके बाहर आते ही आजम खां जिंदाबाद के नारे लगे।
आज (18 नवंबर) शाम को उनका रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंचा था और लगभग एक घंटे के भीतर वे जेल से बाहर आ गए।