ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
नोएडा: आजम खां जेल से रिहा हुए मनी लांड्रिंग मामले में

नोएडा: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सपा नेता आजम खां रिहा हो गए हैं। उनके समर्थक जेल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद थे और उनके बाहर आते ही आजम खां जिंदाबाद के नारे लगे।
आज (18 नवंबर) शाम को उनका रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंचा था और लगभग एक घंटे के भीतर वे जेल से बाहर आ गए। आजम खां एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद थे। उनके अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अंतरिम जमानत आदेश कोर्ट में दाखिल किया था, जिसके बाद दो जमानती और व्यक्तिगत बंधपत्र भी प्रस्तुत किए गए। कोर्ट ने जमानत मंजूर कर रिहाई परवाना जारी किया।
संबंधित ख़बरें

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में
ब्रेकिंग न्यूज़·3






