रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
महाराष्ट्र के जालना जिले से काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि वैन चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण वैन बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।