दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन,

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र के जालना जिले से काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि वैन चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण वैन बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में वैन चालक उमेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही जगतपुर थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। जहां तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संबंधित ख़बरें

हरदोई बालाजी मंदिर में हाथी हुआ खूनी, महंत के बड़े भाई को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, दर्दनाक मौत
दुर्घटना·0

हरदोई राजमार्ग पर पलटी करब से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल बाल बचा
दुर्घटना·3

हरदोई घर लौट रहे कबाड़ व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला मौके पर ही दर्दनाक मौत
दुर्घटना·1






