पिहानी क्षेत्र में धोबिया और खटेली गांव के बीच भीषण हादसा, मोटरसाइकिल जुगाड़ ठेली के उड़े परखच्चे; परिवार में मचा कोहराम हरदोई जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है।
ताजा मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां धोबिया और खटेली गांव के बीच तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल से जुड़ी जुगाड़ ठेली में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ठेली सवार कबाड़ व्यापारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।