शमशाबाद स्थित ढाई घाट पर आगामी 23, 24 एवं 25 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉ.
अंकुर लाठर और फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, घाटों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।