फर्रुखाबाद,ढाई घाट कार्तिक मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शमशाबाद स्थित ढाई घाट पर आगामी 23, 24 एवं 25 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, घाटों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्तिक मेले के आयोजन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं , ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर कायमगंज उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









