दुर्घटना

हरदोई बालाजी मंदिर में हाथी हुआ खूनी, महंत के बड़े भाई को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, दर्दनाक मौत

Yunus Mohammed · City News 24

जनपद लखनऊ मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध खेतुई बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी और चीख-पुकार मच गई, जब मंदिर के ही पालतू हाथी ने अचानक हिंसक रूप धारण कर अपने मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे में मंदिर के महंत के बड़े भाई राम सिंह उर्फ कल्लू उम्र करीब 50 की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ दहशत का माहौल है।​ मिली जानकारी के अनुसार, भगवान बक्स सिंह के पुत्र राम सिंह उर्फ कल्लू शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मंदिर परिसर में बंधे हाथी के पास मौजूद थे।

पूरी खबर पढ़ें →