स्थानीय विवादों को न्यायालय तक पहुंचने से पहले संवाद और आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से भोपाल में 40 घंटे का सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण शुरू हुआ।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर और कम्युनिटी पुलिसिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम देश में अपनी तरह की पहली पहल है।
इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।