ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

भोपाल । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और कम्युनिटी पुलिसिंग की संयुक्त पहल,विवादों के समाधान को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और कम्युनिटी पुलिसिंग की संयुक्त पहल,विवादों के समाधान को मिलेगा बढ़ावा
भोपाल । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और कम्युनिटी पुलिसिंग की संयुक्त पहल,विवादों के समाधान को मिलेगा बढ़ावा — प्रशासन | City News 24

स्थानीय विवादों को न्यायालय तक पहुंचने से पहले संवाद और आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से भोपाल में 40 घंटे का सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण शुरू हुआ। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर और कम्युनिटी पुलिसिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम देश में अपनी तरह की पहली पहल है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह पहल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे के नेतृत्व तथा प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक रूसिया के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य न्याय तक आमजन की पहुंच आसान बनाना और समुदायों को स्थानीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में भोपाल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आपसी संवाद, समझाइश और सहमति से विवाद सुलझाने पर समाज में शांति, सद्भाव और विश्वास बढ़ता है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुश्री सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह ध्यान शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, उसी तरह मध्यस्थता रिश्तों में संवाद, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने में मदद करती है।कम्युनिटी पुलिसिंग के डीआईजी विनीत कपूर ने कहा कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के लिए पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सामुदायिक मध्यस्थता को इस भागीदारी को मजबूत करने वाली पहल बताया। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के कार्यपालक निदेशक विवेक कटारे ने सामाजिक विकास में जनभागीदारी और संस्थाओं के बीच समन्वय की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के सचिव हिमांशु कौशल ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मध्यस्थता के सिद्धांतों, निष्पक्षता, प्रभावी संवाद और विवाद समाधान के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागी अपने क्षेत्रों में विवाद से जुड़े पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने और उन्हें आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने में मदद कर सकेंगे। वरिष्ठ प्रशिक्षक अनुजा सक्सेना ने मध्यस्थता की प्रक्रिया और प्रभावी संवाद के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। सहायक प्रशिक्षक संगीता श्रीवास्तव ने मध्यस्थता के सिद्धांतों को व्यवहार में अपनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें