हरदोई : पचकोहरा ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
गीत, संगीत, नृत्य और नाटकों के जरिए देशप्रेम, माता-पिता के सम्मान, नारी शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।
मेधावी विद्यार्थियों और विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया।