हरदोई : पचकोहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक संदेश

हरदोई : पचकोहरा ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। गीत, संगीत, नृत्य और नाटकों के जरिए देशप्रेम, माता-पिता के सम्मान, नारी शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। मेधावी विद्यार्थियों और विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया।
सुरसा थाना प्रभारी विश्वास शर्मा और विशिष्ट अतिथियों ने मां शारदे व पूर्व प्रबंधक उदयवीर सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माही, साक्षी, मानवी और गरिमा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। आर्या ठाकुर, आरूषी, दर्शिका और शुभी ने मां शारदे की वंदना की। अवंतिका, भव्या, यश्वी, प्रिश्रा और रितिका शर्मा ने "पापा मेरे पापा" गीत प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से प्रतिभा सिंह, रागिनी पांडेय, अंशिका शुक्ला और प्रभाष शर्मा ने माता-पिता की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। बच्चों ने "संदेशे आते हैं" गीत पर देशप्रेम की भावना जगाई। कान्हा मिश्रा ने मोबाइल और एआइ के सदुपयोग पर विचार रखे, जबकि रुचि यादव ने नारी शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया।

भोपाल । जिला पंचायत सीईओ ने किया जिला पुस्तकालयों व उन्नत उद्यानिकी प्रक्षेत्रों का निरीक्षण

भोपाल । पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं किशोर न्याय अधिनियम की शिविर में दी गई जानकारी







