हरदोई/बघौली में 12 नवंबर की रात दो घरों में हुई थी चोरी की घटना, पीड़ित का आरोप—थाने के कई चक्कर लगाने के बावजूद नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई हरदोई।
थाना बघौली क्षेत्र के भीठा गांव में चोरी की घटना का खुलासा न होने से परेशान बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने अब पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया है।
पीड़ित ओमकार यादव पुत्र कामता ने एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपने घर में हुई चोरी की घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।