रायबरेली के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।
जिला जज अमित पाल सिंह की अदालत ने सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव, उनके बेटे अर्पित यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
वहीं साक्ष्य के अभाव में रामकृष्ण यादव और अभितेज प्रताप सिंह को दोषमुक्त कर दिया गया।