निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के आवागमन, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी की भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।