ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
1 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

बहराइच में PET परीक्षा को लेकर DM और SP अलर्ट, महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण

बहराइच में PET परीक्षा को लेकर DM और SP अलर्ट, महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण
बहराइच में PET परीक्षा को लेकर DM और SP अलर्ट, महिला महाविद्यालय का किया निरीक्षण — प्रशासन | City News 24

बहराइच। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महिला महाविद्यालय, बहराइच स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के आवागमन, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी की भी जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

वहीं, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्र के आसपास सतर्कता बनाए रखने और अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहने को कहा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें