राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अंता के उपखंड अधिकारी (SDM) हवाई सिंह यादव के खिलाफ ₹5.50 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
शिकायत के गोपनीय सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद ACB जयपुर मुख्यालय ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, एक प्रॉपर्टी डीलर एवं कॉलोनाइजर ने शिकायत दी थी कि प्लानिंग की जमीन पर पूर्व SDM द्वारा लगाई गई आपत्ति हटाने के बदले ₹5 लाख की मांग की गई।