ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
3 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

अंता SDM पर ₹5.50 लाख रिश्वत मांगने का केस, ट्रैप से पहले भनक लगने पर नहीं ली रकम

अंता SDM पर ₹5.50 लाख रिश्वत मांगने का केस, ट्रैप से पहले भनक लगने पर नहीं ली रकम
अंता SDM पर ₹5.50 लाख रिश्वत मांगने का केस, ट्रैप से पहले भनक लगने पर नहीं ली रकम — अपराध | City News 24

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बारां

बारां। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अंता के उपखंड अधिकारी (SDM) हवाई सिंह यादव के खिलाफ ₹5.50 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायत के गोपनीय सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद ACB जयपुर मुख्यालय ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, एक प्रॉपर्टी डीलर एवं कॉलोनाइजर ने शिकायत दी थी कि प्लानिंग की जमीन पर पूर्व SDM द्वारा लगाई गई आपत्ति हटाने के बदले ₹5 लाख की मांग की गई। वहीं, दूसरी प्लानिंग की जमीन के एग्रीमेंट पर लगे स्थगन आदेश को हटाने के लिए ₹50 हजार अलग से मांगे जाने का आरोप है।

शिकायतकर्ता के अनुरोध पर स्टे हटाने के लिए मांगी गई ₹50 हजार की राशि घटाकर ₹45 हजार करने पर सहमति बनी। आरोप है कि यह रकम SDM ने अपने कथित दलाल के माध्यम से देने के लिए कहा।

ACB ने अगस्त 2026 में शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की तैयारी की, लेकिन कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी SDM ने मौके पर रिश्वत की रकम स्वीकार नहीं की।

रिश्वत की मांग सत्यापन में प्रमाणित होने के आधार पर ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच ACB बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

ACB अब मामले में कथित दलाल की भूमिका और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

G K Sharma
G K Sharma
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें