इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान पाटीदार ने नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में किए जा रहे राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी और वरिष्ठ नेता से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।