ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
13 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

SIR के विरोध में दिल्ली पहुंचे चेतन पाटीदार, कमलनाथ से मुलाकात कर नागदा-खाचरौद विधानसभा से पेश की दावेदारी

SIR के विरोध में दिल्ली पहुंचे चेतन पाटीदार, कमलनाथ से मुलाकात कर नागदा-खाचरौद विधानसभा से पेश की दावेदारी
SIR के विरोध में दिल्ली पहुंचे चेतन पाटीदार, कमलनाथ से मुलाकात कर नागदा-खाचरौद विधानसभा से पेश की दावेदारी — राजनीति | City News 24

नागदा। यूथ कांग्रेस विधानसभा नागदा-खाचरौद के उपाध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस उज्जैन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चेतन पाटीदार ने कांग्रेस संगठन में अपनी सक्रियता को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पाटीदार ने नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में किए जा रहे राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी और वरिष्ठ नेता से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

SIR के विरोध में दिल्ली में आयोजित मार्च में हुए शामिल

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर 10 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं मार्च में चेतन पाटीदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। दिल्ली प्रवास के दौरान चेतन पाटीदार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, लुधियाना से सांसद एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित अन्य नेताओं के साथ नजर आए। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में अपनी भागीदारी दिखाई। वहीं, कमलनाथ से मुलाकात के दौरान नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाना प्राथमिकता

चेतन पाटीदार का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने की बात कही। चेतन पाटीदार की दिल्ली यात्रा और कमलनाथ से मुलाकात को नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर उन्होंने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपनी मंशा भी स्पष्ट की है।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें