ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूं:थाना अलापुर पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.57 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद

बदायूं:थाना अलापुर पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.57 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद
बदायूं:थाना अलापुर पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.57 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

थाना अलापुर पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी छापकर बाजार में चलाने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 रुपये के 315 जाली नोट, जिनकी कुल कीमत 1,57,500 रुपये है, बरामद किए हैं। इसके अलावा 500 रुपये के छह अर्द्धनिर्मित जाली नोट और नकली करेंसी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भसराला निवासी यावर अली (58) पुत्र मकसूद अली और नुरुलहसन (50) पुत्र रहीसुल हसन को गिरफ्तार किया गया।बरामद सामग्री में नकली नोट छापने की एक डाई, हरे टेप का बंडल, ग्लू स्टिक, एक मोबाइल फोन, दो कटर ब्लेड, एक्सटेंशन बोर्ड और सफेद कागज का एक बंडल शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोट तैयार कर उन्हें असली नोटों के साथ बाजार में चलाने की बात बताई है।पुलिस के अनुसार, यावर अली के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह थाना सोरों, जनपद कासगंज के एक मामले में वांछित चल रहा था। वहीं, नुरुलहसन के खिलाफ भी पूर्व में जाली करेंसी से संबंधित मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।इस मामले में थाना अलापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 245/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179, 180 और 181 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी और थाना अलापुर की पुलिस टीम शामिल रही।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें