ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
10 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की सामग्री जब्त

देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की सामग्री जब्त
देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की सामग्री जब्त — अपराध | City News 24

3650 किलो महुआ लाहन, 80 लीटर हाथभट्टी शराब और 58 लीटर विदेशी मदिरा बरामद, आर्टिगा वाहन भी जब्त

देवास जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 8 सितंबर 2026 को जिले के खटाम्बा सहित कन्नौद, खातेगांव और नेमावर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर करीब 11 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान कन्नौद के सोनखेड़ी, हरिजन बस्ती, सीकलीगर मोहल्ला, सतवास, पीपलकोटा, खातेगांव, नेमावर सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने करीब 3650 किलोग्राम महुआ लाहन, 80 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 58 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की।

वहीं विदेशी मदिरा के मामले में आर्टिगा वाहन क्रमांक MP09DR3096 को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें धारा 34(1)(क) के तहत 11 और धारा 34(2) के तहत 1 प्रकरण शामिल है।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देश पर कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में की गई।

अधिकारियों के अनुसार अवैध मदिरा के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में लिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें