हरदोई उमरापुर ग्राम प्रधान के आगे मुख्यमंत्री के आदेश हवा हवाई सरकारी जमीन पर स्वयं किए हैं वर्षों से कब्जा

हरदोई अहिरोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत उमरापुर में कथित भू माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीन पर दसों वर्षों से अवैध तरीके से कब्जा करके फसल उगाई जा रही है जिस पर नव भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक संगठन ने जिला अधिकारी मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों से जांच कर कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और फसल का मुआवजा सरकारी राजस्व में जमा कराए जाने की मांग की है उक्त प्रकरण में किसान नेताओं ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं किसान संगठन अहिरोरी के ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान लेखपाल की मिली भगत से लगभग 40 बीघा तालाब में दर्ज जमीन पर फसल तैयार की जा रही है शमशान और बघौली प्रताप नगर मार्ग के पड़ोस में कीमती जमीन ग्राम प्रधान स्वयं कब्जा किए हुए हैं जिसमें वह स्वयं खेती करवाते हैं स्वयं तो मजबूत हो रहे हैं लेकिन सरकार का राजस्व की छत पहुंचा रहे हैं ऐसे प्रधानों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिये और सरकार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है आम जनता परेशान है अधिकारी जांच को आते हैं और खानापूर्ति करके लेखपाल और प्रधान से मिलकर चले जाते हैं वहीं उप जिलाधिकारी सदर ने बताया मामला संज्ञान में है फसल को पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया है फसल खेत पर खड़ी हुई है जो फसल काटी है उस पर कार्रवाई की जा रही है जल्द ही जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी वहीं लगभग एक एकड़ से अधिक जमीन वन विभाग की भी अवैध कब्जे में है जिस पर रेंजर विनय कुमार सिंह ने कहा की जमीन शीघ्र ही वृक्षारोपण में इस्तेमाल की जाएगी और कब्जा मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है बता दें जहां मुख्यमंत्री सरकारी जमीनों पर कब्जा मुक्त कराए जाने के समय-समय पर निर्देश दे रहे हैं उसके बाद भी उमरापुर ग्राम प्रधान की मनमानी के चलते यह आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं।

हरदोई बेनीगंज के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने पिपरी गांव में किया बी आर अंबेडकर मूर्ति के सुंदरीकरण टाकिया भूमि पूजन

श्रावस्ती: 8 वर्षीय बच्ची से कथित घटना के मामले में गिरफ्तारी को लेकर उठे सवाल, 50 घंटे बाद भी पुलिस कार्रवाई का इंतजार







