राजनीति1 मिनट पढ़ें
धौलपुर जिला परिषद वार्ड नंबर 15 से गौरव शर्मा के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

धौलपुर। जिला परिषद के वार्ड नंबर 15 में युवा नेता गौरव शर्मा के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर चर्चा सामने आई है। क्षेत्र में जनसंपर्क, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच बातचीत हो रही है।
इस दौरान बोहरा शशिबेंद्र शर्मा एवं बोहरा शिव शंकर शर्मा ने भी क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही स्वर्गीय बोहरा मोहन सिंह बरेह मोरी के जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया गया।
युवा नेता गौरव शर्मा ने क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।
वार्ड नंबर 15 से जुड़े गांव: भैंसना, भैंसाख, कासिमपुर, जाटोली, लुहारी, बकायन का पुरा, सिंघावली बरेह, बरेह मोरी और सादिकपुर।
विषय
संबंधित ख़बरें

मेडिकल कॉलेज से पावर प्लांट तक… रंगों में सिमटा विकसित एटा
राजनीति·1

फार्म छह के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र,पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष कैंप लगाने के निर्देश
राजनीति·0

अधिवक्ता हित,सम्मान और संगठन की एकजुटता प्राथमिकता - शैलेंद्र अग्निहोत्री
राजनीति·1







