ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर दुकान से सवा तीन लाख की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल;

पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर दुकान से सवा तीन लाख की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल;
पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर दुकान से सवा तीन लाख की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल; — अपराध | City News 24

भदोही में पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने कैश काउंटर से करीब सवा तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। मुख्य हाईवे पर पुलिस ड्यूटी के बावजूद हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। चोर दूसरा शटर नहीं खोल सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोपीगंज नगर के जीटी रोड स्थित चौराहे के समीप एचबीआई बिग बाजार में बृहस्पतिवार को चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोरों ने कैश काउंटर से करीब सवा तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे दूसरे शटर को नहीं खोल सके थे, नहीं तो चोरी और बड़ी हो सकती थी। यह चोरी पुलिस चौकी से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर हुई।

नगर निवासी आफताब उर्फ बाबू की नगर के मुख्य सड़क पर पुलिस चौकी से 150 मीटर दूरी पर दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह उनका बेटा हेलाल अहमद दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि छोटे शटर का बाहर लगा ताला कटा था। शटर के पीछे लगे नट-बोल्ट भी खोलकर कोई अंदर घुसा था। इसके बाद दुकान के अंदर लगे दूसरे शटर को खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसे नहीं खोल पाया था। उन्होंने पिता को इसकी जानकारी दी। प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार काउंटर के कैश बॉक्स में रखे लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला।मुख्य हाईवे की दुकान पर चोरी को लेकर उठे सवाल मुख्य बाजार में हाईवे पर पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर स्थित दुकान से चोरी की घटना को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्तमान में कांवड़ यात्रा ड्यूटी के चलते गेराई से झिलिया पुल तक पूरी रात पुलिस का गश्त रहता है। इसके बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया और किसी भी पुलिसकर्मियों की नजर तक से नहीं पड़ी।

मौके पर दुकान की जांच की गई है। दुकान के अंदर के कुछ सीसीटीवी बंद मिले हैं। पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जाएगा।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें