मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 175 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न
विधायक अदिति सिंह व सीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होकर नव वैवाहिक जोड़ें को दिया आशीर्वाद

रायबरेली में 18 सितम्बर 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड अमावां के राणा बेनी माधव सिंह मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ विधायक सदर अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 175 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड अमावां 77, राही 73 एवं न०पा०परि० रायबरेली 25 जोड़े सम्मिलित रहे। सामूहिक विवाह में विधायक सदर व मुख्य विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, डिनर सेट, ट्रॉली बैग आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। विधायक सदर ने वर-वधुओं को आर्शीवचन देते हुए कहा कि आज आप अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप सभी को बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि ऐसे गरीब व निर्धन परिवार जो शादी विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका भी विवाह समारोह सम्मानपूर्वक, परम्परागत व धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हो सके, इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रारंभ किया गया है, जिसके क्रम में आज यहां भव्य आयोजन किया गया है, इस आयोजन में 175 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज के इस आयोजन में 175 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है, यह शासन की प्राथमिकता की महत्वपूर्ण योजना है। मंच का संचालन अभिषेक द्विवदी द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

उमंग कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय कौआ नगला की छात्रा लता ने हासिल किया तृतीय स्थान

दतिया रतनगढ़ माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन और सम्मत आधिकारियों की हुई बैठक









