बदायूं:आगामी त्योहारों को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिसौली में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना बिसौली क्षेत्र के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।इस दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्ततम बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कस्बे में प्रतिदिन नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाए और पुलिस की सक्रियता बनाए रखी जाए।एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए प्रत्येक चौराहे और मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही रात्रि के समय आमजन की आवाजाही को देखते हुए पुलिस मोबाइल एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिससे सभी त्योहार शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सकें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली कोतवाली श्री सर्वेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों को मिलेगी सब्सिडी

श्रावस्ती में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत 2 गिरफ्तार







