ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
19 घंटे सत्याग्रह के आगे झुका बिजली विभाग लिखित आश्वासन पर थमा "संगम" का संघर्ष

रायबरेली के सरेनी विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर "यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष" अभिनव तिवारी (संगम) के नेतृत्व में बीती रात 8 बजे से शुरू हुआ बिजली सत्याग्रह आज दोपहर 3 बजे तक चला। अधिशासी अभियंता लालगंज से वार्ता के बाद एसडीओ सरेनी द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने पर सत्याग्रह समाप्त किया गया। आंदोलन को किसान यूनियन दद्दा गुट, किसान यूनियन ऋषि मिश्रा गुट एवं किसान यूनियन कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने कहा कि लिखित आश्वासन पर अमल होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को फिर व्यापक रूप दिया जाएगा। सत्याग्रह में पप्पू बीडीसी, अंकित त्रिवेदी, सुमित सविता, रोहन लाल, यूसुफ, महेंद्र कुशवाहा, मुनीर खटिक, प्रभात सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

बहराइच: नवागत डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों के साथ की बैठक, जिले के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
Bheem Mauryaब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड-खुजा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान
ब्रेकिंग न्यूज़·1

परियर. क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बने बाढ़ के हालात को देखते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर
ब्रेकिंग न्यूज़·2








