20 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की छापेमारी

रायबरेली में 10 नवम्बर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने अपनी टीम के साथ सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम भदोखर में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। उक्त कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।

भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया गया

धौलपुर में 22 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों ने 7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप







